Job Alert: भारतीय स्टेट बैंक में बंपर पदों पर निकली भर्ती, पूरी जानकारी यहां…
बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क पदों पर कुल 5008 भर्ती निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – bank.sbi/careers या sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है।
क्लर्क के 5008 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन एक प्रारंभिक परीक्षा आधार पर किया जाएगा, जो अस्थाई रूप से नवंबर में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा जो दिसंबर 2022 / जनवरी 2023 (अस्थाई रूप से) में आयोजित की जाएगी। SBI क्लर्क 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा…
अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क…
सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये है जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी या डीईएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देख लेना चाहिए।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: राज्यवार वैकेंसी विवरण
गुजरात – 353
कर्नाटक – 316
मध्य प्रदेश – 389
छत्तीसगढ़ – 92
पश्चिम बंगाल – 340
हिमाचल प्रदेश – 55
जम्मू और कश्मीर – 35
उत्तर प्रदेश – 631
उत्तराखंड – 120
हरियाणा – 5
पंजाब – 130
दिल्ली – 32
महाराष्ट्र – 747
राजस्थान – 284
असम – 258
पांडिचेरी – 7
सिक्किम – 26
ओडिशा – 170
तेलंगाना – 225
केरल – 270
तमिलनाडु – 355
लक्षद्वीप – 3
गोवा – 50
आंध्र प्रदेश – 15
मणिपुर – 28
मेघालय – 23
मिजोरम – 10
नागालैंड – 15
त्रिपुरा – 10
दमन और दीव – 4
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 10
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review