Jaunpur: जानिए क्यों पूर्व विधायक बाबा दुबे ने सपा को दिया झटका

Jaunpur: जानिए क्यों पूर्व विधायक बाबा दुबे ने सपा को दिया झटका

- बोले- विपरीत विचारधारा वाले का नहीं कर सकता प्रचार

जौनपुर।  जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बाबा दुबे ने सपा से त्यागपत्र दे दिया है। इसका कारण उन्होंने लोकसभा चुनाव में विपरीत विचारधारा वाले प्रत्याशी को मैदान में उतरने को बताया। 

उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि मेरे निजी व राजनीतिक सिद्धांतों के विपरीत होने के कारण किसी भी व्यक्ति का समर्थन या प्रचार ना ही पूर्व में कभी करना स्वीकार किया, नहीं वर्तमान में करना स्वीकार करूंगा। इसलिए समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रहा हूं। यह पत्र उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम लिखा है। 

बाबा दुबे वर्ष 2012 में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सपा के टिकट पर चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उनकी गिनती बड़े उद्योगपतियों में होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव वर्ष 2004 में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर लड़ा था, जिसमें उनको सपा के पारसनाथ यादव से हार का सामना करना पड़ा था। 

इसके अलावा उन्होंने 2009 में रारी में हुए विधानसभा का उपचुनाव सपा के टिकट पर लड़ा। फिर सपा के ही टिकट पर 2012, 2017, 2022 का चुनाव लड़े लेकिन सफलता सिर्फ 2012 के चुनाव में मिली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram