IPL 2022… गुजरात बना चैंपियन, फाइनल के बाद हुई नोटों की बारिश, जानिए किस टीम और खिलाड़ी को क्या मिला…
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 का खिताब गुजरात टाइटन्स ने जीत लिया है। अपने डेब्यू सीजन में ही गुजरात टाइटन्स ने इतिहास रचा और आईपीएल के पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) को मात दी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया,जो कि गलत साबित हुआ।
राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 130 रन ही बना पाई। बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए तो गुजरात की ओर से हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करके हुए 3 विकेट चटकाए। जवाब में 131 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच के बाद विजेता टीम-उपविजेता टीम समेत टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ईनाम की बारिश हुई। विजेता टीम होने के नाते गुजरात टाइटन्स को 20 करोड़ रुपये मिले जबकि राजस्थान रॉयल्स को 12.50 करोड़ रुपये मिले।
आईपीएल 2022 में कमाल करने के लिए किसको क्या ईनाम मिला, देखें पूरी लिस्ट...
• विजेता टीम (गुजरात टाइटन्स) : 20 करोड़ रुपये
• उप-विजेता (राजस्थान रॉयल्स) : 12.50 करोड़ रुपये
• तीसरे नंबर वाली टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 7 करोड़ रुपये
• चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 6.5 करोड़ रुपये
खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा
• इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- उमरान मलिक (10 लाख रुपये)
• सीजन में सबसे ज्यादा छक्के- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
• सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक (टाटा पंच कार)
• गेम चेंजर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
• पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटन्स
• पावरप्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
• सीजन की सबसे तेज़ बॉल- लॉकी फर्ग्युसन (10 लाख रुपये)
• सीजन में सबसे ज्यादा चौके- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
• सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- युजवेंद्र चहल 27 विकेट (10 लाख रुपये)
• सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेन्ज कैप)- जोस बटलर 863 रन (10 लाख रुपये)
• कैच ऑफ द सीजन- इवन लुईस (लखनऊ सुपर जायंट्स)- (10 लाख रुपये)
• मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
आईपीएल 2022 फाइनल में इनको मिले अवॉर्ड
• सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: डेविड मिलर
• गेम चेंजर ऑफ द मैच: हार्दिक पंड्या
• क्रैकिंग सिक्स अवॉर्ड: यशस्वी जायसवाल
• पावरप्लेयर ऑफ द मैच: ट्रेंट बोल्ट
• रूपे ऑफ द मैच: जोस बटलर
• प्लेयर ऑफ द मैच: हार्दिक पंड्या
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review