BSNL दे रहा महज 19 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला प्लान, जियो, एयरटेल और VI को भी पछाड़ा

BSNL दे रहा महज 19 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला प्लान, जियो, एयरटेल और VI को भी पछाड़ा

अगर हम आपसे कहें कि 19 रुपये में आपको 90 दिनों की वैधता वाला प्लान मिल सकता है तो आपको लगेगा कि ऐसा नहीं हो सकता है। मगर ऐसा है और ऐसा सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कर रही है। जी हां BSNL महज 19 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस प्लान में यूजर्स को 50MB डाटा भी दिया जाता है। यहां हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना मार्केट में मौजूद अन्य कंपनियों के इसी बजट में आने वाले प्लान से करके बता रहे हैं। आप यहां जान सकते हैं कि अन्य कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea इस बजट में अपने यूजर्स को क्या सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 50MB डाटा आता है। वैधता को देखते हुए इस प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता दी जाती है। यह एक प्लान एक्सटेंशन पैक है।

Airtel का 19 रुपये वाला डाटा प्रीपेड प्लान:

Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 1GB डाटा दिया जाता है। जिसमें 1 दिन की वैधता मिलती है।

VI का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 1GB डाटा मिलता है। वैधता के लिए इस प्लान में 24 घंटे की वैधता मिलती है। इस प्लान में मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।

Jio का 26 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:

Jio के 26 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। हालांकि यह प्लान सिर्प JioPhone यूजर्स के लिए ही सीमित है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram