Innocent Murdered: पड़ोसी महिला ने मासूम को तालाब में फेंका, मौत

Innocent Murdered: पड़ोसी महिला ने मासूम को तालाब में फेंका, मौत

- दुकान से टॉफी लेने गया था बच्चा, उसी समय किया अपहरण

चांदपुर। बिजनौर जनपद के चांदपुर में एक महिला की नृशंसता की मामला सामने आया है। महिला ने तीन साल के एक मासूम बच्चे को पहले तो किडनैप किया फिर उसे तालाब में फेंक दिया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई। शनिवार की सुबह 8 बजे बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार को वह दुकान से चीज लेने गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने रात को पुलिस से शिकायत की। मोहल्ले की महिला पर शक जताया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। उससे रात भर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को तालाब की लोकेशन बताई। शनिवार सुबह 3-4 घंटे तलाश करने के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मां के साथ नानी के घर आया था मासूम अरसलान

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नींदड़ का रहने वाला अरसलान पुत्र सलीम, अपनी मां के साथ चांदपुर थाने के मोहल्ला काजीजादगान अपने ननिहाल आया था। 3 साल का अरसलान शुक्रवार सुबह 11 बजे मोहल्ले में दुकान से चीज लेने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर भी परिजनों ने बच्चे की फाेटो डाली। शुक्रवार शाम परिजनों को पास के एक सीसीटीवी में अरसलान को एक महिला ले जाती दिखाई दी।

परिजनों ने शुक्रवार रात ही पुलिस को पड़ोसी महिला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। उससे रात भर पूछताछ की गई। पहले तो वह टाल-मटोल करती रही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गई। पुलिस के सामने सब कुछ उगल दिया।

महिला ने बताया कि उसने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बच्चे का अपहरण किया था। वह दुकान पर टॉफी लेने आया था। यहां से उसे खिलौना दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। कुछ देर अपने घर में रुकी। बच्चे से मारपीट की। इसके बाद ई-रिक्शा किया। कस्बे के तालाब के पास पहुंची और बच्चे को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की।

परिजनों ने बताया आरोपी महिला रोशन से तीन महीने पहले बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। अरसलान के साथ आरोपी रोशन का बच्चा खेल रहा था, तभी दोनों में झगड़ा होने लगा। परिवार के लोगों में भी लड़ाई हुई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों में बोल-चाल बंद थी। परिजनों ने आरोपी महिला के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राजेश बैंसला ने बताया कि कई घंटे पूछताछ के बाद हिरासत में ली गई महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram