संसद में अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, सीनियर सिटीजन को रेल किराए पर छूट के विरोध में सरकार

संसद में अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, सीनियर सिटीजन को रेल किराए पर छूट के विरोध में सरकार

Railway Minister Ashwini Vaishnaw Statement: भारतीय रेलवे (Indian Railways) में सीनियर सिटीजन को रियायतें मिलने की बात सामने आने लगी हैं। भारतीय रेल (Indian Railway) मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संसद में इसे लेकर ताजा जानकारी रखी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद (Parliament) में कहा कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत फिलहाल (No Concession for Senior Citizen) अभी बहाल नहीं की जा रही है। मतलब ये हुआ कि अब रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में डिस्काउंट या छूट नहीं मिलेगी। 

संसद में रेल मंत्री (Rail Minister) ने कही ये बड़ी बात

संसद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के कुछ सवालों का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे का पेंशन और वेतन का बिल बहुत ज्यादा है। इसके अलावा पिछले ही साल भारतीय रेल ने यात्री संबंधी सेवाओं के लिए 59000 करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी की थी।

कोरोना शुरू होने के बाद से बंद हो गई थी सेवा

गौरतलब है कि कोरोना की शुरुआत के बाद से रेलवे ने इस प्रकार की छूट को बंद कर दिया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि पिछले साल सब्सिडी के लिए 59000 करोड़ रुपया खर्च किए गए।

इसके अलावा रेलवे की ओर से हर साल पेंशन के तौर पर 60000 करोड़ और वेतन पर 97000 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इसके अलावा ईंधन पर भी 40000 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा रेल मंत्री ने ये भी कहा कि यात्रियों को रेलवे की ओर से नई सुविधाएं दी जा रही है

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram