भारतीय टीम ने हासिल की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत, इंडिया ने श्रीलंका को 317 रन से हराया
टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारत श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।
विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भारत की जीत के हीरो रहे । विराट 166 * रन की पारी खेलते हुए करियर का 46वां वनडे शतक माया। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए । भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया।
जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर रोका। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए । श्रीलंका के 6 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।
श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता किया वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।
जीत के 3 हीरो
विराट कोहली विराट ने 166 रन की पारी खेली है। कोहली ने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के जमाए। यह विराट के करियर का 46वां शतक है।
• शुभमन गिल ओपनर शुभमन गिल ने करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। उन्होंने 97 बॉल पर 116 रन बनाए। इस पारी में शुभमन ने 14 चौके और 2 छक्के जमाए।
मोहम्मद सिराज धारदार गेंदबाजी की। श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। एक रन आउट भी किया। सिराज ने वनिंदु हसरंगा (एक रन), नुवानिड्डु फर्नांडो (19 रन), कुसल मेंडिस 4 रन, अविष्का फर्नांडो (एक रन ) के विकेट लिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review