होली के पहले आम आदमी को मंहगाई का झटका, घरेलू सिलेंडर ₹50 तो कमर्शियल सिलेंडर ₹350 हुआ महंगा
तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी की महंगाई से कमर तोड़ दी है। होली के ठीक पहले घरेलू गैस सिलेंडर (रेड सिलेंडर) में 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर में यानी नीले रंग के 19 kg वाले सिलेंडर में ₹350 की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलिंडर अब 1,103 रुपये में मिलेगा। वहीं, कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 2,119.50 रुपये का बिकेगा। बता दें नई कीमतें मार्च महीने के पहले दिन यानी आज से ही लागू हो जाएंगी। इसके पहले सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर में नए साल के मौके पर ₹25 कीमतों की बढ़ोतरी की थी।
5 वर्षों में 58 बार बदली गई कीमतें
पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल 2017 से 6 जुलाई 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए हैं इतना ही नहीं एलपीजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई है। जहां अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी वहीं जुलाई 2022 तक कीमत बढ़कर 1,053 रुपये हो गई। यानी लगभग 45% कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
ये हैं चारों महानगरों में LPG की कीमत
दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 1053 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो गए हैं वहीं कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपये से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।
मुंबई में घरेलू सिलेंडर 1052.50 रुपये से बढ़कर 1102.50 रुपये में मिलने लगे हैं वहीं 19 kg का वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1721 रुपये से बढ़कर 2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जहां पहले 1079 रुपये थे अब बढ़कर 1129 रुपये हो गए हैं, वहीं कमर्शियल एलपीजी के दाम 1869 रुपये से बढ़कर 2219.50 रुपये हो गए हैं।
चेन्नई में घरेलू एलपीजी के दाम 1068.50 रुपये से बढ़कर 118.50 रुपये हो गए हैं, चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1917 रुपये से बढ़कर 2267.50 रुपये हो गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review