इंदौर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कांच टूटने से सहमे यात्री

इंदौर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कांच टूटने से सहमे यात्री

इंदौर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया। कोच के कांच टूटने से अंदर सवार यात्री सहम गए। यह हादसा चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच लगातार दूसरे दिन हुआ। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं घटना के बाद आरपीएफ ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इंदौर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पांच दिन पहले इंदौर से नागपुर किया गया है, लेकिन इस ट्रेन पर पिछले दो दिनों से लगातार पथराव किए जा रहे हैं। वहीं ट्रेन में सुबह 6.50 मिनट पर उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच पत्थर फेंके गए। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फूट गए। इससे अंदर सवार यात्री सहम गए। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इसी ट्रेन में एक ही स्थान पर एक दिन पहले भी पथराव किया गया। मामले में ट्रेन स्टाफ ने कहा कि मंगलवार को पथराव होने के बावजूद सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने सावधानी नहीं बरती।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram