कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी के पिता के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है। पीएम मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना इन्हें मंहगा पड़ गया। उनके इस विवादित बयान के बाद वाराणसी में दर्जनों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं इस पर बीजेपी का कहना है कि इस तरह कि बयानबाजी राहुल गांधी के कहने पर की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल नेता पवन खेड़ा पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे, वहां उन्होने अपने सम्बोधन में मोदी का पूरा नाम बोलते हुए नरेंद्र गौतम दास मोदी यानी उनके पिता का गलत नाम बोल दिया। एक बार बोलने के बाद सुधार तो किुया लोकिन बाद में गलत नाम लेकर तंज कसा। इसी बात पर गुस्साए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता कमिश्नर के आवास पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। इस पर बीजेपी का कहना है कि काग्रेस का इस तरह से प्रधानमंत्री के पिता का मजाक उडाया जो निंदनीय है।
हजरतगंज और वाराणसी में शिकायत दर्ज
यूपी से बीजेपी नेता एमएलसी मुकेश शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अब इस तरह कि गाली पॉलिटिक्स पर उतारू हो गई है। उन्होने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में शर्मा ने कहा कि खेड़ा ने पीएम के दिवंगत पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी के बारे में बात की और भद्दी टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि खेड़ा ने गौतम अडानी के पिता के नाम के साथ अपने पिता का नाम जोड़कर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया. उन्होंने पीएम मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review