भारतीय अंडर-19 विमेंस टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, 29 जनवरी को होगा महा मुकाबला
भारतीय लड़कियों ने अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, जहां उनका सामना इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की विजेता टीम से होगा। इन दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल इसी ग्राउंड पर शाम 5:15 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को शाम 5:15 बजे से पोचेस्ट्रूम में ही होगा।
पोचेस्ट्रूम में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाए हैं। निताशा 3 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इससे पहले जॉर्जिया प्लिमर ने 35 और इसाबेला जार्ज 26 रन बनाकर आउट हुई। भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 3 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम ने 108 रनों का टारगेट 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
श्वेता ने हॉफ सेंचुरी जमाई
भारतीय टीम की ओर से श्वेता सेहरावत (61 रन) ने हॉफ सेंचुरी जमाई। उनके अलावा सौम्या तिवारी ने 22 और कप्तान शेफाली वर्मा ने 10 रन का योगदान दिया।
मेजबान को हराकर शुरुआत की
भारत ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मेजबानों को हराकर की। भारत ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मिले 167 रन के टारगेट को 16.3 ओवर्स में 7 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया। भारत ने फिर UAE को 122 और स्कॉटलैंड को 83 रन पूल-डी में टॉप किया। हराकर
ऑस्ट्रेलिया से इकलौता मैच हारे
भारत ने 4 पॉइंट के साथ सुपर-6 स्टेज में प्रवेश किया, जहां पहले ही मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फिर दूसरे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 20 ओवर में 59 रन पर रोका और 7.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत सुपर-6 के ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review