अगर आप भी चेहरे के काले दाग-धब्बों से है परेशान... तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

अगर आप भी चेहरे के काले दाग-धब्बों से है परेशान... तो अपनाए ये  घरेलू नुस्खे

काले दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। आमतौर पर हार्मोन्स के असंतुलन, तेज धूप या पिंपल्स के कारण चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो जाते हैं, जिन्हें छुपाना आसान नहीं होता। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं चेहरे के डार्क स्पॉट्स हटाने के आसान घरेलू नुस्खे।

सूरज की अल्ट्रा-वायलेट किरणों के संपर्क में आने से काले धब्बे हो सकते हैं। हालांकि इनका मुख्य कारण हार्मोनल इम्बैलेंस भी हो सकता है, लेकिन सूरज के संपर्क में आने से यह चेहरे पर काले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं और बार-बार सूरज के संपर्क में आने से धब्बे गहरे हो जाते हैं।

चेहरे के दाग-धब्बों से बचने के लिए सबसे पहले धूप से सुरक्षा जरूरी है इसलिए तेज धूप के संपर्क में आने से बचें। धूप में जाना जरूरी हो तो छाता, स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल करें। साथ ही घर से निकलने से लगभग 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं, ताकि यह स्किन में अच्छी तरह समा सके और धूप में त्वचा की रक्षा करे। यदि आप एक घंटे से अधिक समय तक धूप में रहते हैं तो इसे फिर से लगाना चाहिए। सनस्क्रीन खरीदते समय 25 और उससे अधिक एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का चुनाव करें।

चेहरे के काले दाग-धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे

आधा कप दही में 3 चम्मच पिसे हुए बादाम खाना मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह पैक सन टैन हटाकर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है। इस पैक के नियमित प्रयोग से त्वचा का रंग निखरता है।

यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो आप थोड़े से दूध में आधा चम्मच तिल का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद रूई को पानी में भिगोकर चेहरा पोंछ लें। तिल का तेल धूप से होने वाले नुकसान का एक बेहतरीन इलाज है। यह चेहरे के काले धब्बों को धीरे-धीरे हल्का कर देता है और स्किन को निखारता है।

धूप से झुलसी त्वचा पर ठंडा दूध लगाने से बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए रूई को ठंडे दूध में भिगोकर स्किन पर लगाएं। ये चेहरे की गहराई से सफाई करता है, सनबर्न की जलन शांत करता है, चेहरे के दाग-धब्बे हटाता है और त्वचा का रंग निखारता है।

चेहरे के काले धब्बे हटाने के लिए खीरे का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सिर्फ काले धब्बों पर ही लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। ऑयली स्किन के लिए ये घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद है।

चेहरे के गहरे काले धब्बे हटाने के लिए दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। यह फेस पैक रोजाना लगाने से काले धब्बे हल्के होते हैं और स्किन ग्लो करती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो एक चम्मच शहद में दूध मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

3 चम्मच ओट्स में पके पपीते का गूदा और एक चम्मच दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इस पैक के नियमित उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और रंग साफ होता है। इस फेस पैक की खासियत है कि यह ऑयली और ड्राई दोनों तरह की स्किन पर सूट करता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram