राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी की मौत, यात्रा रुकी

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी की मौत, यात्रा रुकी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची हैं। शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली। इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई।

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। तेज पसीना आया। वह गिर पड़े। वहां हड़कंम मच गया। आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन हैं संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।

क्या था राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल

सुबह सात बजे राहुल गांधी की यात्रा लोडोवाल से शुरू होनी थी। यात्रा को दस बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। यहां पर दोपहर को लंच के बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलती थी और उसके बाद फगवाड़ा बस स्टेशन के पास रुकनी थी लेकिन अब यात्रा ही स्थगित कर दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram