भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता ACT खिताब...पाकिस्तान को भी पछाड़ा

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता ACT खिताब...पाकिस्तान को भी पछाड़ा

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय हॉकी टीम ने स्वंतत्रता दिवस से पहले देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। 

फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर जीत हासिल की। चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था लेकिन एक मिनट के अंदर दो गोल कर भारत ने 3-3 की बराबरी की। 

आखिरी क्षणों में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान ज्वाइंट विनर घोषित किए गए थे। तब बारिश की वजह से फाइनल रद्द हो गया था। एशियन गेम्स से पहले भारत की ये बड़ी जीत है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भी भारत की टीम गोल्ड मेडल जीतने की मजबूत दावेदार हो गई है।

चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने भारत को कड़ी टक्कर दी लेकिन आकाशदीप सिंह के शानदार गोल के दम पर भारत ने अंतिम समय में मैच और ट्रॉफी को अपने नाम कर ली। इस खिताब को जीतने के साथ ही, भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान से आगे निकलते हुए सबसे सफल टीम बन गया है। भारत के लिए जुगराज सिंह (9वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट), आकाशदीप सिंह (56वें मिनट) ने गोल दागा।

मलेशिया के लिए अबू कमाल अजराई (14वें मिनट), रज़ी रहीम (18वें मिनट), अमीनुद्दीन मुहम्मद (28वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 9 गोल के साथ इस टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोरर रहे। मलेशिया की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। भारत ने इससे पहले उसे ग्रुप स्टेज में भी हराया था। टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया के एशियाई चैंपियनशिप जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को नकद इनाम देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को डेढ़ लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।

भारतीय हॉकी टीम द्वारा एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एशियाई चैंपियनशिप में शानदार जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि, ‘यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।’ उन्होंने कहा, उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश के लोगों को गर्व से भर दिया है।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ ही खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हर ड्रिबल, हर गोल, हर पल हमारे देश की भावना को दर्शाता है और भारत को हमारे हॉकी के योद्धाओं पर गर्व है। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा, हाफ टाइम तक 1-3 से पीछे होना और 4-3 से रिकॉर्ड चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना वास्तव में अवास्तविक है। चौथी बार एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी ठाकुर ने कहा, मैच में भारत अंतिम क्षण तक बढ़त पर बनाये रखा। उन्होंने कहा, भारतीय टीम जीत से रोमांचित है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram