पति-पत्नी के विवाद की कीमत चुकाई दो मासूम बच्चियों ने, पिता ने अपनी दो बच्चियों को मौत के घाट उतारा
अपनी पत्नी से चल रहे विवाद की कीमत दो मासूम बच्चियों को चुकानी पड़ी। विवाद के चलते अरुण अपनी दोनों बच्चियों को एक दिन पूर्व ही अपने पास लेकर आया था, बीती रात में अरुण ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी, यही नही अरुण ने अब पत्नी की जिंदगी को भी खत्म करने की बात कही और फरार हो गया। मेरठ। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक कलयुगी पिता ने अपनी 2 मासूम बच्चियों की हत्या कर दी। दोनों बच्चियों को पिता ने गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद नशे में धुत आरोपी पिता ने मोहल्ले में कहा की जैसे उसने अपनी बेटियों को मार दिया है, पत्नी को भी ऐसे ही मौत की नींद सुलाऊंगा। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 5 महीने से पति पत्नी में चल रहा है विवाद मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर अंबेडकर निवासी अरुण कुमार (38) पुत्र तारा सिंह जाटव का अपनी पत्नी नीशू से 5 महीने से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते महिला अपने पति अरुण को छोड़कर अपने मायके गांव जानी में चली गई। युवक ने पत्नी को लाने का प्रयास भी किया, लेकिन पत्नी ने पति के साथ आने से इंकार कर दिया। 13 अगस्त 2021 को अरुण अपनी ससुराल जानी गया तथा वहां से लड़ झगड़ कर अपनी 6 वर्षीय बेटी सृष्टि व 4 वर्षीय बेटी नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूपनगर में आ गया। एक दिन पहले ही दोनो बच्चियों को घर लाया था आरोपी अरुण के पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम ही अरुण कहीं से शराब पीकर आया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अरुण ने अपनी दोनों पुत्रियों को गला दबाकर मार डाला। देर रात अरुण ने अपने घर से कुछ दूरी पर शोर मचाते हुए कहा कि मैंने बच्चों को मार दिया है, और उनकी लाश कमरे में पड़ी है। अब पत्नी को भी जिंदा नहीं छोडूंगा। बाद में आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर CO दौराला आशीष शर्मा व इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनो बच्चियों की गला दबाकर की हत्या मौके पर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर व सीओ आशीष शर्मा ने भी जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम को भी रात में घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, और दोनों बच्चियों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो पता चला कि गले पर निशान हैं ऐसे में प्राथमिक जांच पड़ताल में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर बच्चियों को मारा गया है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस अरुण की पत्नी नीशू को उसके मायके से ले आई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review