देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख की अवैध शराब बरामद

देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख की अवैध शराब बरामद

देहरादून: देहरादून पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 113 पेटी अवैध शराब बरामद की है। ये शराब एक बंद घर से बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर को इस बारे में जानकारी मिली। मुखबिर ने जोगीवाला इलाके के हरिपुर नवादा में एक बंद घर में शराब छुपा कर रखी गई है। इसी सूचना पर पुलिस ने बंद मकान पर छापा मारा। पुलिस को बंद मकान से 113 पेटी अवैध शराब और बड़ी संख्या में रैपर मिले हैं। पुलिस के अनुसार ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

पुलिस ने छापे से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अपने साथ रखा। बंद मकान का मेन गेट बंद था लेकिन लाइटें अंदर से जली हुईं थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया।

प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि घटनास्थल पर भारी मात्रा में शराब के रैपर प्राप्त हुए, जिस पर फॉर सेल इन सीएसडी ओनली अंकित था, जिसके आधार पर प्रथम दृश्यता ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करों द्वारा शराब को हरियाणा से अवैध रूप से आयात कर उसके रैपर को निकाल कर पुनः उत्तराखंड आबकारी का या फॉर सेल इन सीएसडी ओनली का रैपर चिपका कर शराब को भारी कीमतों पर फुटकर में बेचा जाता था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram