Accident: ट्रक में घुसी कार, 4 कारोबारियों की मौत
- अलीगढ़ से हरिद्वार जा रहे थे, झपकी आने से हादसा हुआ
- कार सवार तीन अन्य की हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। गुरुवार की सुबह तकरीबन पांच बजे मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुस कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 4 कारोबारियों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। मरने वाले अलीगढ़ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये लोग तीन गाड़ियों में सवार होकर अलीगढ़ से हरिद्वार जा रहे थे। सबसे आगे अर्टिगा कार चल रही थी।
हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है। उनके नाम रतन (45), भोला (31), जुगल (30) और राहुल (26) है। सभी मृतक अलीगढ़ के गोंडा गांव के रहने वाले थे। जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज, राजू और एक अन्य को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।
घायल ने बताया कि हम सभी लोग हरिद्वार घूमने जा रहे थे। अलीगढ़ से रात में निकले थे। हम लोगों के साथ दो गाड़ियां और थी। हमारी गाड़ी में सात लोग थे। हम सभी आपस में दोस्त है। सुबह 5 बजे के करीब हम लोग सोने लगे थे। शायद गाड़ी चालक को भी झपकी आ गई हो। अचानक से तेज आवाज आई जब आंख खुली तो गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में घुस चुकी थी। जो तीन लोग पीछे बैठे थे। वह बच गए, बाकी आगे बैठे चार लोगों की मौत हो गई। हम लोग भी घायल हो गए।
आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से हम लोगों को निकाला। हमारे चार दोस्तों की मौत हो चुकी थी। दो की हालत गंभीर थी। पुलिस ने हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्राधिकारी नई मंडी रूपाली राव चौधरी ने बताया कि सुबह 5 बजे हादसा हुआ है। चार दोस्तों की मौत हुई है। ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review