पूर्व सांसद व प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा की उपस्थिति में द अध्ययन स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव संपन्न
मेरठ | शताब्दी नगर स्थित द अध्ययन स्कूल में भूतपूर्व सांसद और अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा की उपस्थिति में अध्ययन स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।
समय रहा जब प्रकृति ने फिर करवट जी और वातावरण बसंत ऋतु की मादकता और फागुन मास के उल्लास से सराबोर था । शरद ऋतु धीरे-धीरे अपना प्रभाव कम कर रही थी और बसंत ऋतु ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया। ऐसे में द अध्ययन स्कूल के मिडल विंग के विद्यार्थियों ने भी पूरी गर्मजोशी के साथ वसंत ऋतु का स्वागत किया और अपनी गरिमामयी स्तुति से स्कूल के प्रांगण में उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया ।
उत्सव में अपनी महनीय शिरकत से जयाप्रदा जी ने बच्चों में स्फूर्ति प्रदान की। कार्यक्रमों की श्रृंखला में जहां योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से भगवान शिव की महिमा को बताया गया वहीं पंजाब की खुशहाली का प्रतीक भंगड़ा अपना जोश दर्शक दीर्घा में भरता दिखा।
योगेश्वर कृष्ण की योग लीला का बांसुरी के सुरों के साथ दर्शकों ने आनंद लिया । समारोह की विशेष प्रस्तुति रही भरतनाट्यम नृत्य जहां योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से भगवान गणेश के मूर्त रूप को साकार किया गया । वातावरण में मादकता और बच्चों की मस्ती एक साथ देखने को मिली नृत्य बम बम बोले में, जहां दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए।
कत्थक नृत्य और भारतीय रागों की जुगलबंदी से दर्शक अचंभित हुए बिना नहीं रह सके । कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल के प्राचार्य ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों तथा मुख्य अतिथि अभिनेत्री जयाप्रदा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review