इंडिया टीम ने ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से किया आगाज, बावजूद पाकिस्तान ने बना दिया इतिहास
हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में उतरी टीम इंडिया ने ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया है। भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है। ओवरऑल रिकॉर्ड भारत को पाकिस्तान पर 11वीं जीत मिली है।
केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया। जवाब में भारतीय टीम ने रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 19वें ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया के खिलाफ PAK का सबसे बड़ा स्कोर केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया। यह पाकिस्तान का विमेंस क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने पिछले साल सिलहट में 137 रन बनाए थे।
भारत की ओर से राधा यादव ने दो विकेट झटके। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला।
आखिरी के 5 ओवर में बने 58 रन
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने आखिरी के 5 ओवर में 58 रन बनाए हैं। कप्तान मरूफ ने अर्धशतक जमाया। जबकि आयेशा नसीम ने 43 रन बनाए। दोनों के बीच 47 गेंद पर 81 रनों की पार्टनरशिप हुई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review