मोदी-योगी की तारीफ पर गुस्सा हुआ ड्राइवर...दूल्हे के चाचा को कुचला, मौत
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव में राजनीति की चर्चा से नाराज ड्राइवर ने बोलेरो गाड़ी से कुचलकर कर अधेड़ शख्स की हत्या करने के बाद फरार हो गया।
इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादी समारोह से बोलेरो गाड़ी में पांच लोग बैठ कर लौट रहे थे। इसी दौरान राजनीति को लेकर चर्चा हुई, जिसमें ड्राइवर भी शामिल हुआ, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कुछ गरमागरम हो गई।
बोलेरो में बैठे चार लोग अपने घर आने पर उतर गए तो वहीं कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने दूल्हे के चाचा को जबरन गाड़ी से उतारा और जाने को कहा। जब चाचा ने कहा कि ऐसे तुम्हें जाने नहीं दूंगा तो ड्राइवर ने गाड़ी चाचा के ऊपर चढ़ा दी और उन्हें रौंदते हुए चला गया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके चलते मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग बाधित रहा। अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर उनसे प्रार्थना पत्र लिय, साथ ही उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस ने बताया कि 50 साल के राजेश धर दुबे अपने भाई राकेश दुबे के लड़के की शादी में इसी बोलेरो गाड़ी से मिर्जापुर गए हुए थे। बोलेरो गाड़ी में ही बैठे उनके रिश्तेदार ने बताया कि राजनीति को लेकर बहस हुई थी, जिससे नाराज ड्राइवर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परिजनों से तहरीर भी यही है और यह हत्या का मामला है कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review