भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S हुआ लॉन्च, श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S हुआ लॉन्च, श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S आज लॉन्‍च हो गया। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में यह पहली बार है, जब एक प्राइवेट रॉकेट ने स्‍पेस में उड़ान भरी है। इसी के साथ, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) रॉकेट विकसित करने और उड़ाने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बन गई है। Vikram-S रॉकेट ने आज सुबह 11.30 बजे श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से उड़ान भरी। इसे मिशन प्रारंभ (Mission Prarambh) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस मिशन से जुड़ीं जरूरी बातें। 

Vikram-S रॉकेट को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा डेवलप किया गया है। इसका नाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। कंपनी के CEO और को-फाउंडर नागा भरत डाका ने बताया कि विक्रम-एस रॉकेट एक सिंगल-स्टेज सब-ऑर्बिटल लॉन्च वीकल है, जो 3 कस्‍टमर पेलोड ले जाएगा। 

 कंपनी 3 विक्रम रॉकेट डिजाइन कर रही है, जो क्रायोजेनिक ईंधन का उपयोग करेंगे। Vikram-S रॉकेट की बात करें, तो इसका वजन 545 किलोग्राम है। यह 6 मीटर लंबा रॉकेट है। अपनी पहली उड़ान में यह स्पेस किड्ज इंडिया, बाजूमक आर्मेनिया और एन-स्पेस टेक इंडिया के 3 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में लेकर गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि रॉकेट लॉन्‍च होने से 3 घंटे पहले उलटी गिनती शुरू हो गई थी। स्काईरूट एयरोस्पेस रॉकेट विकसित करने और उड़ाने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बनने जा रही है। हैदराबाद स्थित इस रॉकेट स्टार्टअप की स्थापना जून 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भारत डाक द्वारा की गई थी। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram