NASA के वैज्ञानिकों ने खोजे निकाले 400 से ज्यादा ब्लैक होल, जानिए इनके मायने
हमारा ब्रह्मांड कई रहस्यों से भरा हुआ है। इसमें भी ब्लैक होल (Black Hole) और भी अनोखी चीजें हैं। हालाकि वैज्ञानिक आजतक इनके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। अब खगोलविदों ने आकाशगंगाओं के केंद्र में 400 से ज्यादा ब्लैक होल की खोज की है। ये ब्लैक होल तारों और धूल को निगल जाते हैं और आज से पहले देखे नहीं गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेट्री (Chandra X-ray Observatory) की मदद से इन्हें खोजा गया। माना जा रहा है कि ये ब्लैक होल धूल के कोकून के नीचे छिपे थे।
विशालकाय ब्लैक होल्स का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से भी अरबों गुना ज्यादा होता है। NASA के अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि लगभग सभी बड़ी आकाशगंगाओं के केंद्र में बड़े पैमाने पर ब्लैक होल होते हैं। इनमें से कुछ ब्लैक होल रेडिएशन को अवशोषित करते हैं हालाकि बाकी के कुछ धूल और गैस के नीचे छुपे होते हैं।
सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डोंग-वू किम ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि खगोलविदों ने बड़ी संख्या में ब्लैक होल्स की पहचान की है। इन्होंने हमें यह समझने में मदद की है कि वो कैसे बिहेव कर रहे हैं।
ब्लैक होल्स को लेकर वैज्ञानिक अलग-अलग थ्योरी भी पेश करते हैं। पिछले साल पोलिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, निकोडेम पोपलावस्की (Nikodem Popławski) ने कहा था कि हरेक ब्लैक होल में एक नया ब्रह्मांड होता है। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में निकोडेम ने कहा था कि हमारा पूरा ब्रह्मांड एक ब्लैक होल के अंदर मौजूद हो सकता है, जो दूसरे ब्रह्मांड का हिस्सा है। माना जाता है कि ब्लैक होल का साइज अलग-अलग हो सकता है। यह बहुत छोटे आकार से लेकर आकाशगंगाओं के केंद्र में मौजूद विशाल ‘दानव' के जैसे हो सकते हैं।
निकोडेम पोपलावस्की ने कहा था कि ब्लैक होल चाहे छोटे हों या बड़े, उनमें से हरेक के अंदर एक संपूर्ण ब्रह्मांड छिपा हो सकता है। इसके अलावा, बीते साल साइंटिस्टों ने एक लैब में ब्लैक होल बना डाला। वैज्ञानिकों ने करीब एक दशक पुराने स्टीफन हॉकिंग सिद्धांत (Stephen Hawking theory) को टेस्ट करने के लिए रिसर्चर्स ने लैब में ब्लैक होल की स्थितियों को डेवलप किया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review