भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ी डिमांड, Ola Electric बनी भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ी डिमांड, Ola Electric बनी भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। जी हां खासतौर पर टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Ola Electric एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी ने इस क्रम में TVS मोटर कंपनी, एथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ऑटोटेक को जनवरी की रिटेल सेल्स में पीछे छोड़ दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

ओला की 18,245 यूनिट्स की हुई बिक्री

अगर जनवरी, 2023 की बिक्री की बात की जाए तो Ola S1 Air, Ola S1 और Ola S1 Pro के साथ Ola ने जनवरी में कुल 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है। यह डाटा इंडस्ट्री बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) का है।देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टीवीएस की सेल जनवरी में 10,404 यूनिट्स की रही। टीवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट मेंं iQube, iQube S और iQube ST ऑफर करता है।

तीसरे नंबर Ather

इसके बाद Ather 450 प्लस और एथर 450X की 9,139 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद बीते महीने में हीरो इलेक्ट्रिक की 6,393 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा जनवरी, 2023 में ओकिनावा 4,404 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहा। 

हीरो के हाई-स्पीड मॉडल्स में हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन, ऑप्टिमा और निक्स है। ओकिनावा ने हाई-स्पीड मॉडल्स जैसे कि Okhi-90, IPraise+, Praisepro, Dual 100, Ridge 100 और Ridge+ की बिक्री की। मेजर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (OEM) में Ampere व्हीकल्स ने 4,366 यूनिट्स की बिक्री की। जनवरी में Bajaj Auto ने 2,615 यूनिट्स की बिक्री की।

Ampere हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Primus और Magnus EX की बिक्री करता है। बजाज ऑटो चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करता है। FADA डाटा के अनुसार जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 64,363 यूनिट्स की बिक्री की गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram