Baghpat:  प्रेमिका के साथ मिलकर छोटे भाई को मारने का प्रयास

Baghpat:  प्रेमिका के साथ मिलकर छोटे भाई को मारने का प्रयास

- हाईवे पर खड़े छोटे भाई को कार से कई बार कुचला, हालत गंभीर


बड़ौत। प्रेम-प्रंसग का विरोध करने पर प्रेमिका के साथ एक युवक ने अपने छोटे भाई को कार से कुचल कर मारने का प्रयास किया। प्रेमी-युगल ने युवक को कई बार कार से कुचला, जिससे वह लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर गया। युवक को गंभीर हालत मेंं दिल्ली रेफर किया गया है। घायल के पिता ने अपने बड़े बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक नगर की एक काॅलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का मेरठ की एक की युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा है। इसके चलते आए दिन युवक अपनी पत्नी, बच्चों व अन्य परिजनों से भी मारपीट करता है। वहीं युवक का छोटा भाई अमित भी प्रेम-प्रंसग का विरोध करता है। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसने युवक के छोटे भाई की हत्या करने की योजना बना डाली। 

अपनी योजना को अंजाम देने के लिये मेरठ से प्रेमी-युगल कार में सवार होकर बड़ौत पहुंचा। जब छोटा भाई छपरौली चुंगी पर खड़ा था तो बड़े भाई और उसकी प्रेमिका ने हत्या की नियत से कार से अमित को कुचल दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो प्रेमी-युगल वहां से भाग खड़ा हुआ। 
घायल को नगर के एक निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पिता देवेन्द्र ने कोतवाली में अपने बड़े बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram