रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, SP दूसरे नंबर पर

रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, SP दूसरे नंबर पर

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की 403 सीटों के रुझान सामने आने लगे हैं. आज तय हो जाना है कि यूपी में इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार अपनी सत्ता बनाए रखेगी या जनता सत्ता परिवर्तन करेगी. लेकिन सुबह के 10:45 बजे तक के रुझान इशारा कर रहे हैं कि यूपी में योगी सरकार सत्ता में पूरे दमखम के साथ आएगी.

अब तक यूपी की 403 सीटों में से 390 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां 264 सीटों पर अपनी बढ़त बना चुकी हैं. अकेले बीजेपी 248 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अखिलेश यादव की अगुवाई में सत्ता में लौटने का दावा कर रही समाजवादी पार्टी (SP) और उसकी सहयोगी पार्टियां दूसरे नंबर पर अपनी बढ़त बनाते हुए 119 सीटों पर आगे हैं. मायावती की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी की हालत यूपी में बेहद पतली दिख रही है. वह महज 3 सीटों पर आगे है. यहां कांग्रेस भी 3 सीटों पर आगे चल रही है.

बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 202 सीटों की दरकार है, जिसे अब तक के रुझानों में बीजेपी आसानी से पहुंचती हुई नजर आ रही है. गोरखपुर की सदर सीट से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी रिकॉर्ड मतों के अंतर से विधानसभा में पहुंचकर यूपी की सियासत में इतिहास रचेंगे. याद दिला दें कि गोरखपुर सीट पर कुल 12 उम्‍मीदवार हैं. समाजवादी पार्टी ने यहां से भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष रहे उपेंद्र दत्‍त शुक्‍ल (स्‍वर्गीय) की पत्‍नी सुभावती शुक्‍ला को मैदान में उतारा है. जबकि बसपा से ख्‍वाजा शमसुद्दीन और कांग्रेस से चेतना पांडेय मैदान में हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram