Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी तेजगति कार, 5 की मौत

Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी तेजगति कार, 5 की मौत

- अलीगढ़ में हुआ हादसा, हरियाणा से लौट रहे थे

- कार काटकर निकाले गए शव

अलीगढ़। तेज रफ्तार ईको कार खड़े ट्रक (कैंटर) से टकरा गई। कार में 10 लोग सवार थे। देर रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मरने वाले सभी पीलीभीत के रहने वाले हैं। हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली इलाके की अनाज मंडी के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार ईको कार टप्पल की तरफ से आ रही थी। कैंटर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। खैर मंडी के गेट नंबर-2 के सामने ड्राइवर ने फ्रेश होने के लिए कैंटर को पार्क किया। इस दौरान ईको कार कैंटर से भिड़ गई। हादसा होते ही कैंटर ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए। ईको कार में सवार लोग मजदूर थे और धान लगाने हरियाणा गए थे। घर लौटते समय उनकी हादसे में मौत हो गई।

थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और गैस कटर मंगवाया। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद कैंटर के ड्राइवर और हेल्पर मौके से भाग गए। हादसे की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को सड़क से हटावाया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

ओवर स्पीड बनी हादसे का कारण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली के तहत आने वाले इलाके में हुआ। देररात करीब एक बजे अनाज मंडी के सामने हुए हादसे में जो कार डैमेज हुई है, उसकी स्पीड हादसे के समय करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है। घायलों ने बताया कि कार की स्पीड ओवर थी। ड्राइवर को कंट्रोल करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और हादसा हो गया।

मरने वालों की पहचान विपिन (35), लालता (36 ), अर्जुन (25) और हरिओम (27) के रूप हुई है। सभी पीलीभीत ​​​​​के सेहरामऊ के रहने वाले थे। अभी ड्राइवर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में रामू (36), विमलेश (28), रामकुमार (40), अनंतराम (35) और मुनीष (22) शामिल हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram