प्रेम के चक्कर मे व्यापारी बना तांत्रिक का निशाना गवाएं 43 लाख

प्रेम के चक्कर मे व्यापारी बना तांत्रिक का निशाना गवाएं 43 लाख

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़े व्यापारी को प्यार करना पड़ गया महंगा , प्रेमिका को वश मे करने के चक्कर मे आ गया तांत्रिक की बातों में और गँवा दिये अपनी कमाई के 43लाख. अहमदाबाद में इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की दुकान चलाने वाले अजय पटेल की प्रेमिका ने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया था। मकार्बा इलाके में अपना दुकान चलाने वाले अजय पटेल इस बात से काफी चिंतित थे और वो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी भी कीमत पर पाना चाहते थे। इसी हसरत को पूरा करने के लिए अजय पटेल एक तांत्रिक से मिले।

अनिल जोशी नाम के इस तांत्रिक से उनका परिचय एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए था। इस तांत्रिक ने अजय पटेल से वादा किया था कि वो तंत्र-मंत्र के जरिए उनकी प्रेमिका को वापस उनकी जिंदगी में ला देगा। इसके बाद तांत्रिक ने अलग-अलग तंत्र विद्या के नाम पर पैसै लिए। अजय पटेल के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले मई 2020 में 11,400 रुपए दिए। इसके बाद से अब तक तांत्रिक को अलग-अलग मौकों पर कुल 43 लाख रुपए दिए।

तांत्रिक को पैसे देने के बाद अजय पटेल की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अजय पटेल ने सरखेज थाने में जाकर शिकायत करने का फैसला किया। मीडिया से बातचीत में अजय पटेल ने कहा कि 'मैंने सरखेज पुलिस स्टेशन में सभी सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें 400 से ज्यादा ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। मैंने पैसे ट्रांसफर किये जाने का सारा सबूत भी दिया है।' बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी में तांत्रिक की पत्नी गुरु धर्माजी भी शामिल है।

हालांकि, अजय पटेल का यह भी आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज करवाने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की थी। आरोप यह भी है कि सारे सबूत देने के बाद भी पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि सरखेज पुलिस ने पहले मामले की छानबीन की और फिर इस केस को घटलोदिया पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के वकील कुलदीप जडेजा ने कहा कि 'हम इस मामले में पुलिस कमिश्नर के पास इंसाफ के लिए जाएंगे।'

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram