Kargil Vijay: सरसावा में एयर शो, लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
- कारगिल विजय के रजत जयंती पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। कारगिल विजय के रजत जयंती पर वायुसेना स्टेशन सरसावा में आज एयर शो आयोजित किया गया। शो में अभूतपूर्व मारक क्षमता वाले जेट विमानों ने अपने करतब दिखाए। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां की गई थी, जिसमें वायुसेना के बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।
शनिवार को कारगिल विजय के रजत जयंती के मौके पर सरसा वायु स्टेशन पर एयर शो हुआ। इस दौरान आसमान में विमानों की तेज आवाज के कारण हुई गड़गड़ाहट से नागरिकों की निगाहें सीधे आसमान पर टिक गईं। आमजन के लिए ये दुर्लभ क्षण था, जब फाइट जेट बेहद तेज गति के साथ आसमान में आड़े, तिरछे, सीधे तथा लंबवत अवस्था में अपने करतब दिखा रहे थे। एयर शो में शामिल होने वाले युद्धक विमान सुखोई तथा जगुआर बालाकोट एयर स्ट्राइक तथा उससे पूर्व कारगिल में अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन कर ही चुके हैं।
एयर शो के दौरान आकाशगंगा टीम के कमांडो 10000 फीट की ऊंचाई से उतरे। मिसाइल तथा मशीनगनों से लैस एमआई 17 हेलीकॉप्टर से वायु सेवा के गरुड़ कमांडो रस्से के सहारे नीचे उतरे। एक एएन 32 और दो डोर्नियर विमान एक फॉर्मेशन में उड़ते हुए आए। गरुड़ कमांडो काफी दूर तक हवा में सैकड़ों फुट की ऊंचाई पर हवा में हेलीकॉप्टर के सहारे लटके हुए ऑपरेशन के लिए गए।
फाइटर जेट अंबाला से उड़कर वायुसेना स्टेशन सरसावा के मैदान के ऊपर से तेजी से निकले। जगुआर विमान त्रिशूल फॉर्मेशन में निकले।
बेहद मारक अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदने वाले सुखोई 30 जेट विमान को उड़ा रहे पायलट ने हवा में हैरतअंगेज तरीके से विभिन्न मुद्राएं बनाकर अपनी शानदार संतुलन क्षमता का परिचय दिया। सुखोई 30 ने 1200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ते हुए सैकड़ो फुट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर बने टारगेट पर बम बरसाए।
कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव मनाए जाने को लेकर डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। महोत्सव में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ, चीफ आफ एयर स्टाफ समेत करीब चार हजार लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। इसे देखते हुए चार सचल दल डीएफएमडी और एचएचएमडी, सचल फिस्किंग केबिन महिलाओं के लिए बम डिस्पोजल टीम, एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वायड, ट्रैफिक पुलिस, लेडीज पुलिस, सिविल पुलिस तैनात रही।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review