उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे CM धामी
ऋषिकेश: कुमाऊं में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सीएम ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश की तर्ज पर अब कुमाऊं में भी राफ्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने खुद टनकपुर में राफ्टिंग भी की।सीएम ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि कुमाऊं में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋषिकेश की तर्ज पर अब कुमाऊं में भी राफ्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने राज्य में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग की।
सीएम ने टनकपुर में टनकपुर-जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से बूम तक महाकाली नदी में लगभग 11 कि.मी. राफ्टिंग की। सीएम ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में साहसिक खेल को बढ़ावा देकर एक नई पहचान दिलवाना चाहती है। आगामी सितंबर माह में महाकाली नदी में नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न राज्य के प्रतिभागी भाग लेंगे।
इसके लिए 50 लाख रूपये की धनराशी जारी की गई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के नए उत्तराखंड के संकल्प में साहसिक पर्यटन प्राथमिकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में टनकपुर क्षेत्र को भी राफ्टिंग से जोड़ने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।
सीएम धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के साथ साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को भी इससे रोजगार मिलेगा। जिससे जिले एवं राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सीएम ने कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालु चंपावत एवं अन्य जिलों के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचे उस पर भी कार्य किया जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review