50 हजारी साजन पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल 

50 हजारी साजन पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल 

मेरठ । ब्रहस्पतिवार की दोपहर कंकरखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश साजन उर्फ कल्लू को मार गिराया। एनकाउंटर में गोली लगने से एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। बताते चलें कि साजन कुछ दिनों पहले गंगानगर में सपा नेता के घर हुई डकैती के मामले में वांटेड चल रहा था।

एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश की मौत हो गई। घायल बदमाश की शिनाख्त इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला ईसा गांव में रहने वाले साजन उर्फ कल्लू पुत्र महिपाल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक साजन एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, डी-84 गैंग का सरगना भी था।

साजन के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। साजन कुछ दिनों पहले गंगानगर क्षेत्र में सपा नेता श्रवण चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में वांटेड चल रहा था। जिसके चलते उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक कॉन्स्टेबल भी मामूली रूप से घायल हुआ है। मृतक बदमाश के बाद से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram