कपसाड़ कांड में बड़ा अपडेट: युवती के 164 के बयान से बदली पूरी कहानी, पारस सोम को बताया निर्दोष !
मेरठ ब्रेकिंग | कपसाड़ कांड में बड़ा अपडेट
सूत्रों के अनुसार युवती के 164 के बयान से बदली पूरी कहानी
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, बरामद युवती के धारा 164 के तहत दर्ज बयान ने मामले की दिशा बदल दी है। युवती ने अपने बयान में आरोपी को निर्दोष बताया है।
युवती ने क्या कहा बयान में
सूत्रों के मुताबिक, युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देते हुए कहा कि पारस सोम ने कोई हत्या नहीं की। युवती के अनुसार, घटना के समय छीना-झपटी हो रही थी, उसी दौरान घास काटने वाला धारदार हथियार उसकी मां के सिर में लग गया, जिससे वह घायल हो गई थी। युवती ने यह भी कहा कि इसके बाद वह अपनी मर्जी से पारस सोम के साथ चली गई थी।
आरोपी ने कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पारस सोम को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पारस सोम ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि उसने कोई हत्या नहीं की है। इसके बाद अदालत ने पारस सोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वकील ने दी जानकारी
आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि पारस सोम ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया है। वकील के अनुसार, युवती के बयान में भी आरोपी के खिलाफ हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है।
युवती नारी निकेतन भेजी गई
पुलिस ने बरामद युवती को एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश कर 164 के बयान दर्ज कराए। बयान के बाद कोर्ट के आदेश पर युवती को काउंसलिंग के लिए 14 दिनों के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया है।
फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review