हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आजकल दिवाली जैसी रौनक, मनाया जा रहा हालड़ा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आजकल दिवाली जैसी रौनक, मनाया जा रहा हालड़ा

ठंड के मौसम में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आजकल दीपों का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे यहां की दिवाली भी कहा जाता है। लगभग दिवाली जैसा ही लगने वाला यह त्योहार हालड़ा या खोगल के नाम से मशहूर है और लगभग एक महीने तक चलता है। इसकी शुरुआत जनवरी के तीसरे हफ्ते के आसपास हो जाती है और हर अलग इलाके में अलग दिन हालड़ा मनाया जाता है।

इस तरह मनाया जाता है हालडा उत्सव

इस त्यौहार के दिन गाहर, चंद्रा और पट्टन घाटियों में देवदार की लकड़ी की मशालें जलाई जाती हैं। इसके साथ खुशियों के गीत गाए जाते हैं। दरअसल लाहौल स्पीति के कई इलाकों में लोग हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों को मानते हैं। सदियों से यही परंपरा चली आ रही है। इसकी झलक यहां की संस्कृति और त्योहारों में भी देखने को मिलती है। बौद्ध पंचांग के अनुसार लामा हर इलाके के लिए हालड़ा की तारीख तय करते हैं और उसी के हिसाब से त्यौहार मनाया जाता है।

इसलिए मनाया जाता है हालडा उत्सव

लाहौल स्पीति में इन दिनों बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई होती है और कई जगह पर तो तापमान माइनस 30 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। लोग अपने घरों में बंद हो जाते हैं और मान्यता है कि स्थानीय देवता भी स्वर्ग लौट जाते हैं। ऐसे में बुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। इन बुरी शक्तियों को भगाने के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के बीच सभी लोग मशाल लेकर रात को हालड़ो-हालड़ो कहते हुए निकलते हैं और बुरी आत्माओं को भगाने की रस्म पूरी करते हैं। इसके बाद घरों में जश्न होता है और लोग एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं।

हालडा उत्सव का महत्व

जानकार बताते हैं कि दरअसल लाहौल और स्पीति में सर्दियां किसी भयानक मंजर से कम नहीं होतीं। भारी बर्फबारी और ठंड के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना और खुशियां मनाना ज्यादा जरूरी होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के त्योहार जोश के साथ मनाए जाते हैं, ताकि लोग सर्दियों के इन महीनों में एक-दूसरे से बिलकुल कट ना जाएं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram