छत्तीसगढ़ में एक बार फिर उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में, भूपेश बघेल के आगे पस्त है बीजेपी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहें हैं. जहां सूबे की सत्ता में 15 साल से काबिज बीजेपी को साल 2018 में कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था. हालांकि, अब तक 4 सालों में हुए सभी उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने बीजेपी की सारी रणनीती फेल हो गई. बावजूद इसके कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज की है. जहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के आंकड़ों के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज हुई. जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाई. वहीं, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से दमखम दिखाया. फिलहाल, कांग्रेस के पास 70 विधायक है. जहां भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट को लेकर हुए उपचुनाव के नतीजे के साथ कांग्रेस में अब 71 विधायक हुए हैं।
कांग्रेस ने जीती हैट्रिक
गौरतलब है कि, साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट वजूद में आई थी, जिसके बाद से अब तक 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इसमें कांग्रेस ने 6 बार जीत दर्ज की थी. हालांकि, साल 1985 से कांग्रेस के साथ बीजेपी भी लगातार मैदान में उतरी हुई है. मगर, अब तक कोई भी कैंडिंडेट हैट्रिक नहीं लगा सका था. वहीं, इस बार कांग्रेस ने रिकार्ड तोड़ने के साथ ही तीसरी बार भानुप्रतापपुर सीट अपने नाम कर ली।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ BJP की नीति फेल
वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी अपनी जमीनीं वोटर्स को पाने के लिए जी जान से जुट गई है. साल 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने संगठन में बदलाव कर प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बदल दिए गए थे।
कांग्रेस को मिली उपचुनाव में जीत
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू चला है. वहीं, साल 2018 के बाद से कांग्रेस को सभी उपचुनाव में जीत मिली है.उसमें कांग्रेस को बड़े अंतरों से जीत दर्ज की है. जहां पहला उपचुनाव दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद कराया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review