केला खाने के शौकीनों के लिए ज़रूरी जानकारी....केले का ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक

केला खाने के शौकीनों के लिए ज़रूरी जानकारी....केले का ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक

केले को इसके पोषण मूल्यों के कारण सुपरफूड माना जाता है और लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। केले का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल के अधिक सेवन से व्यक्ति को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, तो आइए जानते है।

एक केले में लगभग 100 कैलोरी होती है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन दो या दो से अधिक केले का सेवन करता है तो उसका वजन बढ़ सकता है। आवश्यकता से अधिक केले खाने पर व्यक्ति को उल्टी भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह दांतों में कैविटी भी बढ़ा सकता है। केले में काफी मात्रा में स्टार्च होता है और यह दांतों में फंस सकता है। इसलिए केला खाने के बाद दांतों को साफ रखने की सलाह दी जाती है।

केला विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। ज्यादा केले खाने से हाइपरसेंसिटिविटी और लेटेक्स एलर्जी भी हो सकती है। इतना ही नहीं कच्चे केले खाने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, पका हुआ केला पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। केले मिड-ग्लाइसेमिक खाद्य श्रेणी में आते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं, इसलिए यदि कोई शुगर या मधुमेह से पीड़ित है, तो केले का सेवन सीमित करना चाहिए। हालांकि, इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेने से न हिचकिचाएं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram