छावनी में तब्दील रही आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, सपा और भीम आर्मी ने किया था धरने का ऐलान 

छावनी में तब्दील रही आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, सपा और भीम आर्मी ने किया था धरने का ऐलान 
मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में सामूहिक नमाज के मामले में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में सपा और भीम आर्मी द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में धरने का ऐलान किया गया था। जिसके चलते सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा। हालांकि दोपहर बाद तक कोई प्रदर्शनकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कॉलेज की फजीहत होती देख सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले खालिद मेवाती को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया था। वहीं, पुलिस द्वारा इस मामले में खालिद मेवाती और यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके विरोध में सपा और भीम आर्मी ने सोमवार को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में धरने का ऐलान किया था। मामला गर्माता देख सोमवार की सुबह ही आईआईएमटी विश्वविद्यालय के बाहर भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि दोपहर बाद तक कोई प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय नहीं पहुंचा। जिस पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram