खतौली की धन्यवाद सभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का पीएम मोदी पर विवादित बयान

खतौली की धन्यवाद सभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का पीएम मोदी पर विवादित बयान

मुजफ्फरनगर -  उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में रविवार दोपहर खतौली में राष्ट्रिय लोकदल सपा गठबंधन की और से एक भाईचारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया जिसम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जयंत चौधरी ने खतौली उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर खतौली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा की सरकार गन्ने का भाव खोलने को तैयार नहीं है।

जयंत चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसा। जयंत ने कहा की खतौली की बहादुर जनता को मैं सलाम करता हूं आप सब ने वह करके दिखाया जो बहुत से लोगों के लिए असंभव था आपने यह साबित कर दिया कि यह देश आज भी महात्मा गांधी का देश है बाबा साहेब का है सरदार पटेल और चौधरी चरण सिंह के मानने वालों का है। अभी तक सरकार गन्ने का भाव खोलने को तैयार नहीं है लेकिन आपने इनके सरकारी पजामे का नाडा खोल दिया। अब यह बात अलग है कि बाबा जी तो पजामा पहनते ही नहीं। आपने पोल खोल दी है। आप देखिए कि चाइना हिंदुस्तान बॉर्डर पर चाइना का घुसपैठ बढ़ा रहा है लेकिन सरकार कोई जवाब देने को तैयार नहीं है।

जयंत चौधरी ने मंच से पीएम मोदी पर तंज कसे हुए कहा कि अब यह लोग कपड़ों की बात कर रहे हैं की फलाने अभिनेता अभिनेत्री ने किस रंग के कपड़े पहने हैं लानत है ऐसे लोगो पर जो लोग दरवाजे की चटखनी लगाकर जब कमरे में अकेले होते है तो कैसी तश्विरे देखते है पता लग गया देश को ।

खतौली में गठबंधन की रैली में उन्होंने कहा कि 2023 में वह खुद 15 सौ गांव में जाएंगे। गठबंधन के जरिए व्यवस्था बदलने की लड़ाई है। किसान परिवार की मासिक आय सिर्फ  आठ हजार है, एक परिवार में कई-कई सदस्य होते हैं। सरकार के दलाल किसानों को परेशान करते हैं, लेकिन किसानों की चिंता नहीं करते। चीन का दखल बढ़ रहा है, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram