जीवन के बुरे दौर से गुजर रहे है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
अगर आपका समय ठीक नहीं चल रहा है या रोज कोई नई मुसीबत आ रही है या फिर जीवन में शांति नहीं है, तो इसके लिए आप एक छोटा उपाय कर इन सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकती हैं। हालांकि ये उपाय बहुत ही पुराना है और जाने-अनजाने में लोग ये करते भी हैं, लेकिन फिर भी हमारी परेशानी दूर नहीं होती। अगर आप समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है यह उपाय करते समय मन में श्रद्धा होना।
सुबह जब घर में भोजन बने तो सबसे पहले वाली रोटी अलग निकाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि ये रोटी अन्य रोटियों से थोड़ी बड़ी हो ताकि आसानी से इसके चार टुकड़े किए जा सकें। अब इस रोटी के बराबरी से चार टुकड़े कर लें और इन चारों पर कुछ मीठा जैसे- खीर, गुड़ या शक्कर रख दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बाहर का कोई व्यक्ति आपको यह टोटका करते हुए न देख पाए।
रोटी के चार टुकड़ों में से सबसे पहला वाला गाय को खिला दें और भगवान से प्रार्थना करें कि आपकी समस्याओं का निदान जल्दी से जल्दी हो जाए और आपकी मनोकामना पूरी हो। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में ही सभी देवताओं का निवास होता है इसलिए सबसे पहले रोटी गाय को ही दी जाती है।
अब दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिला दें। शिव महापुराण के अनुसार कुत्ते को रोटी खिलाते समय बोलना चाहिए कि यमराज के मार्ग का अनुसरण करने वाले जो श्याम और शबल नाम के दो कुत्ते हैं, मैं उनके लिए यह अन्न का भाग देता हूं। वह इस बलि (भोजन) को ग्रहण करें। इसे कुक्कर बलि कहते हैं।
अब रोटी के तीसरे भाग को कौओं को खिला दें और बोलें कि पश्चिम, वायव्य, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में रहने वाले जो पुण्यकर्मा कौए हैं, वे मेरी इस दी हुई बलि को ग्रहण करें। धर्म ग्रंथों में इसे काक बलि कहते हैं। अब रोटी का अंतिम टुकड़ा जो बचा है उसे घर पर आए किसी भिक्षु को दे दें। इस प्रकार ये छोटा सा उपाय रोज करने से आपकी समस्या का समाधान भी हो सकता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review