एक लाख का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय मुठभेड़ में ढेर

एक लाख का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय मुठभेड़ में ढेर

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया. विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था. उसका नाम यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में भी शमिल था. ढेर हुआ बदमाश अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

एक लाख का इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय सुल्तानपुर जनपद में लगभग 3:30 बजे एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ। विनोद उपाध्याय के खिलाफ 1999 से लेकर वर्तमान तक कुल 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। देर रात मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम को सफलता प्राप्त हुई और कुख्यात इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।

  बताया जाता है कि विनोद उपाध्याय का निशाना काफी सटीक था. उसकी मौत को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है.

गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र में मुगलहा में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना कर रहता था.

गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. विनोद पर इनाम की राशि बाद में 50 हजार फिर एडीजी ने 1 लाख रुपए कर दी गई.

गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय और उसके गुर्गों का आतंक सिर चढ़कर बोलता था, उसने सरकारी जमीनों के साथ लोगों को डरा-धमका कर उनकी जमीन हड़प लेता रहा है

बीते साल के अंत में पुलिस ने गैंगस्टर विनोद और उसके भाई संजय के गुलरिहा के मुगलहा के सरकारी जमीन कब्जा कर बनवाए गए आलीशान मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram