चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ये जरूरी खबर आपके लिए…!

चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ये जरूरी खबर आपके लिए…!

देहरादून: अगर आप उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर आने का मन बना रहें हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राज्य में चार धाम योजना के तहत अब बिना पंजीकरण के कोई दर्शन नहीं कर पाएगा। उत्तराखंड में इस बार चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहें हैं। हालात ये हैं कि व्यवस्थाओं को संभालना राज्य सरकार के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार ने चारों धामों में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अब बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री का धाम में दर्शन कर पाना संभव नहीं है।

पंजीकरण अनिवार्य करने के बाद अब केदारनाथ में दर्शन के लिए 31 मई तक बुकिंग नहीं हो पा रही है। केदारनाथ में दर्शन पूजन के लिए 31 मई तक पंजीकरण फुल हो चुका है। केदारनाथा में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

वहीं यमुनोत्री में भी यही हाल है। यहां भी 31 मई तक पंजीकरण पूरा हो चुका है। दर्शन के लिए 31 मई के बाद की ही तारीख मिल पाएगी। वहीं बदरीनाथ और गंगोत्री में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब बदरीनाथ में 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए 13 हजार, बदरीनाथ धाम के लिए 16 हजार, गंगोत्री के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार प्रतिदिन संख्या तय की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram