गैलेक्सी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बरेली पुलिस ने किया भंडाफोड़

गैलेक्सी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बरेली पुलिस ने किया भंडाफोड़

गैलेक्सी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बरेली पुलिस ने किया भंडाफोड़

बरेली में गैलेक्सी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। छापे में दो पुरुष और छह महिलाएं गिरफ्तार, सैक्सवर्धक दवाईयां और नकदी बरामद।

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे के पास स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए देह व्यापार के एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया। इस कार्रवाई में दो पुरुषों सहित छह युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 13,530 रुपये नकद, 10 स्मार्टफोन, दो क्यूआर कोड, सैक्सवर्धक दवाइयां और अश्लील सामग्री बरामद हुई।

स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर को झारखंड की रहने वाली एक महिला रविना किराए पर लेकर चला रही थी। वह विभिन्न जिलों से युवतियों को बुलाकर 1,000 से 2,000 रुपये में ग्राहकों से सौदे तय करती थी। भुगतान नकद और डिजिटल माध्यमों से होता था। महिलाएं खुद ग्राहकों से संपर्क कर बुलाया करती थीं।

गिरफ्तार युवतियां बरेली, झारखंड, दिल्ली, मुरादाबाद और सहारनपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आर्थिक तंगी और ऐशोआराम की चाह में इस धंधे में शामिल हुईं। वहीं, रविना ग्राहकों की व्यवस्था कर कमाई में हिस्सा लिया करती थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पा सेंटर में चल रहे इस अवैध धंधे की सूचना एक मुखबिर से मिली थी। सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए इज्जतनगर थाना पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई, जहां आपत्तिजनक हालत में सभी को रंगेहाथों पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े कुछ और नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा ऐसे अन्य ठिकानों पर भी पुलिस की नजर है, जहां इस तरह के गैरकानूनी काम हो सकते हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram