अगर आप है घूमने के शौकीन... तो इन हिल स्टेशनों पर कम बजट में आसानी से घूमने जा सकते हैं आप

अगर आप है घूमने के शौकीन... तो इन हिल स्टेशनों पर कम बजट में आसानी से घूमने जा सकते हैं आप

भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है. खूबसूरत पहाड़, खूबसूरत झील, बर्फीली चोटियां और दिल जीत लेने वाली ऐसी कई जगहें हैं जहां पर जाने के बाद वापस आने का मन नहीं करता. इन हिल स्टेशनों में कुछ ऐसे भी हैं जहां पर आप कम पैसों में घूम आएगें. यानी ये सभी हिल स्टेशन चीप और बेस्ट हैं. 

चैल हिल स्टेशन

हिलाचल प्रदेश का यह छोटा सा हिल स्टेशन दुनिया के सबसे ऊँचे क्रिकेट मैदान के लिए भी जाना जाता है. चंडीगढ़ से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर चैल हिल स्टेशन है, चैल हिल स्टेशन खूबसूरत होने के साथ सस्ती जगह भी है. घने जंगल और देवदार के पेड़ इस जगह की खासियत है.यहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से घूम भी सकते हैं और हसीन वादियों का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं. यहां 500-1000 रुपये से रहने के लिए आसानी से होटल मिल जाते हैं. 

घूमने के लिए जगह

चैल में चैल वन्यजीव अभयारण्य, काली का तिब्बा, गुरुद्वारा साहिब, सिद्ध बाबा मंदिर, चैल का क्रिकेट ग्राउंड और खूबसूरत चैल पैलेस घूमने की बेहतरीन जगहें हैं. 

भीमताल हिल स्टेशन 

उत्तराखंड का भीमताल हिल स्टेशन को नैनीताल की छोटी बहन कहा जाता है. समुद्र तल से लगभग 45 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस जगह पर दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं. अगर आप दिल्ली या आसपास की जगहों से यहां पर आते हैं तो आने का खर्चा भी कम पड़ेगा.

घूमने के लिए जगह

भीमताल में आप एक से एक बेहतरीन जगह घूमने के लिए जा सकते हैं.  यहां आप  भीमेश्वर महादेव मंदिर, भीमताल झील, सैयद  बाबा की मजार, लोक संस्कृति संग्रहालय के अलवा आप भीमताल द्वीप भी घूमने के लिए जा सकते हैं.  

अल्मोड़ा 

कम बजट में घूमने के लिए अल्मोड़ा भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये  उत्तराखंड राज्य के कुमायूं की पहाड़ियों में  छोड़ा जिला में  है,  ये पूरी जगह हिमालय पर्वत से घिरी हुई है.  अपनी सांस्कृतिक विरासत स्थलों से लेकर, हस्तशिल्प, और वन्य जीवन के चलाते अल्मोड़ा पर्यटकों के बीच काफी  फेमस है. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में किसी बेहतरीन हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप कम पैसे में भी आसानी से घूम सकते हैं. 

घूमने के लिए जगह

अल्मोड़ा में मौजूद जीरो प्वाइंट, नंदा देवी मंदिर, हिरण पार्क, कटारमल सूर्य मंदिर, कांची मंदिर, जाखन देवी मंदिर और बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी जैसी बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं.

ऋषिकेश

दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार या फिर चंडीगढ़ जैसी जगहों के लोगों को अगर कम बजट में अच्छी जगह घूमना है तो ऋषिकेश सबसे बेहतरीन जगह है. योग स्थल के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश हर समय सैलानियों से भरा रहता है. लगभग 2 हज़ार के आसपास में आप यहां आसानी से दो से तीन दिनों तक घूमकर घर आ सकते हैं.  यहां आप ट्रेन या बस से भी आसानी से कम पैसे में पहुंच सकते हैं.

घूमने के लिए जगह

ऋषिकेश में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहे हैं. यहां आप त्रिवेणी घाट,लक्ष्मण झूला,बीटल्स आश्रम, तेरा मंजिल मंदिर और शिवपुरी जैसी बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram