चंद्रशेखर को सरकार ने सुरक्षा न दी तो चंदा इकठ्ठा कर खुद देंगे सुरक्षा - भीम आर्मी
मेरठ। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिए जाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
चंदा इकट्ठा कर देंगे चंद्रशेखर को सुरक्षा - भीम आर्मी कार्यकर्ता
चंद्रशेखर पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे साथ ही जेल जाने से भी पीछे नहीं रहेंगे रहेंगे भीम आर्मी आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनके पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर की सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो वह खुद सभी कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा कर प्रदेश सरकार को देंगे और चंद्रशेखर को सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए कहेंगे
कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर को सुरक्षा देने की मांग की
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में ब्रहस्पतिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पवन गुर्जर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सीएम योगी यूपी में सुरक्षा-व्यवस्था के दावे करते नहीं अघाते। वहीं, दूसरी तरफ जाति विशेष के लोग आए-दिन अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस जंगलराज पर यूपी सरकार ने एक्शन नहीं लिया तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन से लेकर जेल भरो आंदोलन तक चलाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद की जान को खतरा बताते हुए उन्हें सुरक्षा दिए जाने की मांग की। इसी के साथ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review