प्रतिकर की मांग को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण में धरने पर बैठे सैकड़ों किसान

प्रतिकर की मांग को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण  में धरने पर बैठे सैकड़ों किसान

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की तीन योजनाओं में पिछले लगभग दस वर्षों से बढ़ा हुआ प्रतिकर दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को एमडीए परिसर में धरना दे दिया। घंटों चले हंगामे के बाद किसानों ने वीसी को भुगतान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

बताते चलें कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा गंगानगर, लोहिया नगर और वेदव्यास पुरी में सैकड़ों किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। किसानों ने बताया कि वर्ष 2014 में बढ़े हुए प्रतिकर की मांग पर उनका एमडीए के अधिकारियों से एक समझौता हुआ था। जिसके तहत छोटे किसानों को बढ़े हुए प्रतिकर के रूप में 690 रुपए की दर से भुगतान और बड़े किसानों को इन योजनाओं में प्लॉट देने की बात पर सहमति बनी थी। उस समय कुछ किसानों को प्रतिकर के चेक दे दिए गए। जबकि बाकी के किसान तभी से भुगतान या प्लाट की डिमांड करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि एमडीए के अधिकारी शासन की तरफ से देरी बताते हुए भुगतान नहीं कर रहे। जिसके चलते आज योजनाओं से प्रभावित हो रहे सैकड़ों किसानों ने एमडीए परिसर में धरना देते हुए जमकर हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद किसानों की एमडीए वीसी अभिषेक पांडे से वार्ता हुई। एमडीए वीसी ने इस मामले में किसानों से दो हफ्ते का समय मांगा। जिस पर किसानों ने अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भुगतान न होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram