Honor Pad X8 टैबलेट और Honor X40 स्मार्टफोन लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
Honor ने अपना नया Honor Pad X8 टैबलेट लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को Honor X40 सीरीज में लॉन्च किया है। टैबलेट में 10.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जो कि ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आया है। साथ ही इस टैब में एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 4.0 दिया गया है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। दो कलर ऑप्शन में लॉन्च इस लेटेस्ट टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है
Honor Pad X8 की कीमत (Price)
Honor Pad X8 का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाले टैबलेट की कीमत 1,199 चाइनीज युआन यानी लगभग 13,700 रुपये है वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चाइनीज युआन यानी लगभग 14,300 रुपये है। टैबलेट को दो कलर डॉन ब्लू और मिंट कलर में पेश किया गया है। इसकी सेल चाइना के बाजार में 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
Honor Pad X8 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
इस लेटेस्ट टैब में 10.1 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 224ppi है।
प्रोसेसर
स्टोरेज
इस लेटेस्ट टैबलेट दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। जिसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।
कैमरा
Honor Pad X8 में रियर साइड में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट साइड में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाइप-सी की यूएसबी और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है, और साथ ही साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स हैं। टैबलेट के डाइमेंशन 240.2×159×7.55mm और वजन 460 ग्राम है।
Honor X40 स्मार्टफोन भी हुआ लॉन्च
कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के साथ Honor X40 नाम का लेटेस्ट स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 1.07 बिलियन कलर्स मिलने वाले हैं। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिप है जिसे एड्रेनो 619 GPU, 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review