मेरठ में MDA का बड़ा एक्शन, 4 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, चार अवैध कॉलोनियों पर चला ध्वस्तीकरण अभियान
मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शहर में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 21 अप्रैल 2026 को चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर वहां सड़क, प्लॉटिंग और निर्माण कार्यों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया।
इन इलाकों में हुई कार्रवाई
एमडीए के अनुसार पहली कार्रवाई थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हाजी शमिद द्वारा विकसित की जा रही लगभग 10 हजार वर्गमीटर भूमि पर की गई। यह कॉलोनी मेन हापुड़ रोड संगम टेंपो सर्विस के सामने विकसित की जा रही थी। यहां बनाई गई आंतरिक सड़क को तोड़ दिया गया।
दूसरी कार्रवाई थाना लोहियानगर क्षेत्र में पंकज चौधरी द्वारा मेन हापुड़ रोड, संगम टेंपो सर्विस के पास हमीद की कॉलोनी में की जा रही थी। यहां करीब 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने सड़क और प्लॉटिंग कार्य को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़िए -मेरठ पुलिस ने 65 लाख से अधिक के मोबाइल किया बरामद
50 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में भी चला बुलडोजर
तीसरी बड़ी कार्रवाई थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अनिल और राशिद मलिक द्वारा मेन चार खंभा रोड, मास्टर मार्केट के सामने उत्तर गार्डन क्षेत्र में की गई। यहां लगभग 50 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर सड़क, खंभे और अन्य विकास कार्यों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
पॉश इलाके में भी अवैध निर्माण पर सख्ती
चौथी कार्रवाई गंगानगर क्षेत्र में शब्बीर द्वारा रिठानी रोड स्थित गन्ना फैक्ट्री के सामने गंगा कॉलोनी में की गई। यहां लगभग 12 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर सड़क निर्माण और प्लॉटिंग कार्यों को नष्ट कर दिया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान जोनल अधिकारी, उपाध्यक्ष प्रवर्तन दल और प्राधिकरण की टीम मौके पर मौजूद रही। एमडीए अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति निर्माण कार्यों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review