गृह मंत्री शाह ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर लगाए ये गंभीर आरोप
महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा अपनी तैयारियां कर रही है। वहीं एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए धोखा देने का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र में इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है। अगले साल होने वाले चुवानों के लेकर सभी दल तैयारी करने में लगे हुए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए धोखा देने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछले साल ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को नहीं गिराया। शिवसैनिक ठाकरे की नीतियों से थक चुके हैं और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ जाने को तैयार नहीं हैं।
अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों को तय करना है कि देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा नरेंद्र मोदी या कांग्रेस के राहुल गांधी। अमित शाह ने कहा कि धोखाधड़ी और विश्वासघात का काम उद्धव ठाकरे ने किया। चुनाव पीएम मोदी जी और देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लड़ा गया और वह मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा मानती है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। उद्धव ठाकरे को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। शाह ने 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद महा विकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ अविभाजित शिवसेना के गठबंधन के लिए भी उद्धव पर निशाना साधा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review