Meerut: शोभित विवि और आईसीएआर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Meerut: शोभित विवि और आईसीएआर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

- गोवंश अनुसंधान और उन्नत प्रशिक्षण में नवाचार को मिलेगी गति

मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (शोभित विश्वविद्यालय), मेरठ और आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन कैटल , मेरठ के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के बाद गोवंश अनुसंधान और उन्नत प्रशिक्षण में नवाचार को नई तकनीकों को साझा करना है, जिससे दोनों संस्थान लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे हमारे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैश्विक मानकों पर आधारित उन्नत अनुसंधान के अवसर प्राप्त होंगे। यह साझेदारी हमारे विश्वविद्यालय के अनुसंधान और नवाचार को एक नई दिशा देगी। 
आईसीएआर-सीआईआरसी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि यह समझौता गोवंश अनुसंधान में नए आयाम खोलेगा। हम शोभित विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इस क्षेत्र में उच्च स्तरीय अनुसंधान को और गति देंगे, जिससे वैज्ञानिक और शैक्षिक सहयोग को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।

शोभित विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. जयानंद ने कहा कि यह समझौता ज्ञान और तकनीकी नवाचार के आदान-प्रदान के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। इससे हमारे विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान और अनुसंधान के लिए सशक्त अवसर मिलेंगे।

विश्वविद्यालय की जैविक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर वाई विमला ने कहा, “यह समझौता हमारे विभाग के लिए एक नई शुरुआत है। इससे हम वैश्विक स्तर पर अनुसंधान और विकास को और अधिक सुदृढ़ कर पाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram