Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन बर्तनों की करें खरीदी, लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान..

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन बर्तनों की करें खरीदी, लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान..

Dhanteras 2022: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर दोनों मनाया जाएगा।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई वस्तुएं खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और धन कुबेर प्रसन्न होते हैं। धनतेरस में बर्तनों को घर में खाली लेकर नहीं आना चाहिए। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर खरीदे बर्तनों में आप कौन सी शुभ चीजें डालकर लाना चाहिए।
जल- सनातन धर्म से ही जल का विशेष महत्व बताया जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन अगर आप कोई बर्तन खरीदते हैं तो उसमें जल भरकर घर ला सकते हैं। इसके अलावा, बर्तनों में आप शहद या दूध भरकर भी ला सकते हैं।
चावल- सनातन धर्म में चावल को अक्षत कहा जाता है। अक्षत देवी-देवताओं को भी अर्पित किया जाता है। इस दिन बर्तन में आप चावल भी डालकर का सकते हैं।
सात तरह के अनाज- धनतेरस के दिन खरीदे बर्तन में अगर आप सात प्रकार के अनाज लेकर आएं तो ये और भी शुभ होगा। इस बर्तन में आप जौ, सफेद तिल, धान, गेहूं, काला चना, मूंग या मसूर दाल जैसे आनज डाल कर ला सकते हैं।
धनतेरस पर कैसे बर्तन न खरीदें?
याद रहे धनतेरस के दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। इनके स्थान पर आपको पीतल या किसी शुद्ध धातु से बने बर्तन खरीदना शुभ होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram