आजादी का अमृत महोत्सव: “हर घर तिरंगा” सर्टिफिकेट डाउनलोड करें बस दो मिनट में, जाने स्टेप
आज यानी 15 अगस्त को पूरे देश में स्वंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा, हम सभी काफी दिनो से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं। क्योंकि इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास हैं, इसका कारण यह है की अब स्वतंत्रता को 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देशवासियों से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, वॉट्सऐप जैसी सोशल साइट्स पर राष्ट्रीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल पिक्चर या डिस्प्ले पिक्चर लगाने की गुजरिस की है। इसके साथ ही उन्होंने देश वासियों से यह भी अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराए और फहराने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। सबसे विशेष बात यह है कि जिन लोगों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया है, वे अपना “हर घर तिरंगा” सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं वो भी ऑनलाइन घर बैठे।
इस स्टेप से करें “हर घर तिरंगा” सर्टिफिकेट डाउनलोड
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने वाले देशवासियों को एक सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए भारत सरकार ने एक वेबसाइट तैयारी की है। सभी यूजर्स “हर घर तिरंगा” वेबसाइट पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना “हर घर तिरंगा” सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आप “हर घर तिरंगा” की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
वेबसाइट ओपन होने पर PIN A FLAG ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद आपको अपनी लोकेशन की एक्सेस की परमिशन देनी होगी।
PIN A FLAG ऑप्शन को सेलेक्ट करें
अब इस नए पेज में अपना नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां फिल कर दें।
अपने प्रोफाइल पिक्चर सेक्शन में जाकर अपना फोटो अपलोड कर दें।
फोटो अपलोड करने के बाद Next पर क्लिक करिए।
इसके बाद मैप खुलेगा जिस पर आपको बिल्कुल सही जगह चुननी है और Pin a Flag पर टैप करना है।
राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी सिस्टम पर नोट होते ही आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसके बाद अब आप डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review