हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कोर्ट गठित, मेजर जनरल दीप अहलावत सहित कई दिग्गज शामिल

हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कोर्ट गठित, मेजर जनरल दीप अहलावत सहित कई दिग्गज शामिल

हरियाणा सरकार ने राय (सोनीपत) स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की कोर्ट का गठन करते हुए खेल जगत की दिग्गज हस्तियों, शिक्षाविदों और प्रशासकों को इसमें शामिल किया है।

इस पैनल में मेजर जनरल दीप अहलावत (वीएसएम, सेवानिवृत्त) का नाम विशेष रूप से जुड़ा है। अहलावत वर्तमान में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति हैं। वे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं और दो बार एशियाई खेलों में भारत को पदक दिला चुके हैं। खेल प्रशासन और खिलाड़ियों के विकास में उनके अनुभव को विश्वविद्यालय की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।

कोर्ट में अन्य प्रमुख नामों में शामिल हैं—

डॉ. अशोक शर्मा (प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन एवं रजिस्ट्रार-इन-चार्ज, सीडीएलयू सिरसा)

शिवम शर्मा (उप निदेशक एवं क्षेत्रीय निदेशक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया)

प्रो. कल्पना शर्मा (कुलपति, एलएनआईपीई ग्वालियर)

शिव नरेश सिंह नरेश (निदेशक, शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा. लि.)

इसके अलावा कई दिग्गज खिलाड़ी और कोच भी इस पैनल में शामिल किए गए हैं। इनमें हॉकी की स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल और सविता पुनिया, ओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, मुक्केबाज अमित पंघाल, तैराक खजान सिंह, कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पुनिया, कुश्ती कोच रामफल मान और वरिष्ठ कोच एवं हाई परफॉरमेंस मैनेजर अनिल मलिक शामिल हैं।

सभी सदस्य तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञों से सुसज्जित यह पैनल हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को खेल शिक्षा और उत्कृष्टता का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram